by sunil
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन से पूर्व आज रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने पत्रकारवार्ता की। इस पत्रकार वार्ता में रांची के विधायक सह प्रत्याशी सीपी सिंह, हटिया के विधायक सह प्रत्याशी नवीन जायसवाल, खिजरी के प्रत्याशी रामकुमार पाहन और कांके के प्रत्याशी जीतू चरण राम मौजूद रहे। रक्षा राज्य मंत्री ने पत्रकारों से संवाद में बताया कि रांची हटिया और कांके विधानसभा क्षेत्र का नामांकन कल 24 अक्टूबर को किया जाएगा रांची विधानसभा 10 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय मूर्ति के समक्ष और हटिया विधानसभा11 बजे हरमू मैदान कांके विधानसभा एवं मांडर विधानसभा11 बजे मोराबादी मैदान मे एकत्रित होकर रांची समरहालय नामांकन के लिए जाएंगे। इस अवसर पर भारत सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे जबकि खिजरी विधानसभा क्षेत्र का नामांकन 28 अक्टूबर को किया जाएगा। 28 अक्टूबर को दिन के 12 बजे मोराबादी मैदान में सभी एकत्रित होकर रांची सं समरहालय नामांकन के लिए जाएंगे। मंत्री श्री संजय सेठ ने कहा कि चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकतार्ओं के साथ आम जनता में भी उत्साह है। हर तरफ परिवर्तन की लहर है। पिछले 5 साल में झामुमो और कांग्रेस की सरकार ने जो भ्रष्टाचार किए हैं, बेरोजगारों पर जो अत्याचार किए हैं, महिला उत्पीड़न और प्रताड़ना पर जो चुप्पी साधी है; इन सबका जवाब इस चुनाव में देने के लिए जनता तैयार है। श्री सेठ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सिर्फ कार्यकर्ता के रूप में काम करते हैं। मंत्री, विधायक, सांसद यह सब कुछ बीजेपी में सिर्फ दायित्व है। यह कोई पद नहीं है। हम सब भाजपा कार्यकर्ता के रूप में ही पूरी मजबूती के साथ इस चुनाव में काम करेंगे और राज्य में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण करने वाली सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि रांची, हटिया, कांके, खिजरी; इन चारों विधानसभा क्षेत्र में दुगुने उत्साह से भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। रांची के संयोजक अजय मारू हटिया के संयोजक बलराम सिंह कांके के संयोजक संजीव विजय वर्गीय खेजड़ी के संयोजक सुरेंद्र महतो एवं प्रभारी राकेश भास्कर भास्कर बनाए गए है।
