रांची के जिला स्कूल मैदान में भूमि पूजन के साथ राष्ट्रीय पुस्तक मेला की तैयारियां शुरू

360°

Eksandeshlive Desk

रांची : झारखंड की शैक्षिक और सांस्कृतिक नगरी रांची के जिला स्कूल मैदान में रविवार को भूमि पूजन के साथ लगने वाले 10 दिवसीय राष्ट्रीय पुस्तक मेला की तैयारियां जोर–शोर से शुरू हो गई हैं। यहां 17 से 26 जनवरी तक पुस्तक मेले का आयोजन किया जायेगा।

यहां एक ही छत के नीचे हर आयु वर्ग के पाठकों के लिए हिन्दी, अंग्रेजी की पुस्तकें उपलब्ध होंगी। समय इंडिया, नई दिल्ली किताबों को पाठकों से जोड़ने की मुहिम के तहत यह पुस्तक मेला लेकर आया है। पुस्तकों से रूबरू होने की समयावधि प्रात: 11 बजे से रात 7–30 बजे तक की होगी। यह जानकारी समय इंडिया के प्रबंध न्यासी चन्द्र भूषण ने रविवार को यहां दी। भूमि पूजन कार्यक्रम में भूषण के अतिरिक्त मंडप निर्माण करने वाली संस्था के कर्मचारी और प्रतिनिधि के साथ स्थानीय लेखक जेबी पाण्डेय, संध्या पाण्डेय एवं संस्कृतिकर्मी उपस्थित थे।