Eksandeshlive Desk
रांची : अपने झरनों, हरियाली और शांत जीवनशैली के लिए पहचानी जाने वाली रांची अब आधुनिक सुविधा की ओर एक शांत लेकिन निर्णायक बदलाव कर रही है। भारत के अग्रणी क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट ने जब अपनी सालाना ईयर-एंड रिपोर्ट हाउ इंडिया इंस्टामार्टेड 2025 का पांचवां संस्करण जारी किया, तो रांची में नॉन-ग्रॉसरी कैटेगरी में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली।
ज्वेलरी और हेयर एक्सेसरीज़ की खरीद 36 गुना बढ़ी, स्पोर्ट्स और फिटनेस कैटेगरी में 29 गुना उछाल आया, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स और अप्लायंसेज़ में 24 गुना ग्रोथ दर्ज की गई। यह आंकड़े साफ दिखाते हैं कि रांची अब सुविधा, स्पीड और वैरायटी के लिए क्लिक करने वाला शहर बन चुका है। स्विगी के चीफ बिज़नेस ऑफिसर हरि कुमार जी ने कहा भारत में क्विक कॉमर्स अब सिर्फ सुविधा तक सीमित नहीं रहा है। यह केवल एक सेवा नहीं, बल्कि आधुनिक भारतीय जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है। 2025 में रांची ने इंस्टामार्ट से सबसे ज़्यादा क्या ऑर्डर किया जिससे रांची की पहचान एक सच्चे ‘क्रंच सिटी’ के रूप में मजबूत हुई।
