रांची के तीन पत्रकार नई दिल्ली में होंगे सम्मानित

360° Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur
रांची: रांची के तीन पत्रकार मनोज कुमार कपरदार, आर के नीरद और शहरोज कमर को नौ जुलाई को नई दिल्ली में पत्रकारिता रत्न सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। यह सम्मान भारतीय क्षेत्रीय पत्रकार संघ, नई दिल्ली की ओर से संगत भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जायेगा। ज्ञात हो कि भारतीय क्षेत्रीय पत्रकार संघ, नई दिल्ली अपनी 25 वीं वर्षगांठ के अवसर पर देश के 37 पत्रकारों को यह सम्मान प्रदान करेगा। यह जानकारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र भूषण ने दी।

Spread the love