रांची लोकसभा से कांग्रेस पार्टी युवाओं को प्रत्याशी बनाएं : महेश कुमार मनीष

360° Ek Sandesh Live Politics


sunil Verma
रांची : संसदीय क्षेत्र झारखंड के महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र में से एक है इस क्षेत्र को सरायकेला खरसावां और रांची जिला के हिस्सों को मिलाकर बनाया गया है । झारखंड के प्रसिद्ध शहर की राजधानी भी है रांची संसदीय क्षेत्र में कुल वोट 21 लाख 81000 है जिसमें युवाओं कीतादाद सबसे अधिक है इस बार पूरे झारखंड भर में देखा जाए तो 22 लाख से अधिक युवा नए वोटर होंगे जो राज का विकास में देश और दिशा तय करेगी उचित बातें कांग्रेस के जिला महासचिव महेश कुमार मनीष ने कहीं। श्री महेश कुमार ने कहा कि आज युवा शक्ति के मामले रांची सबसे अधिक समृद्धि है विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण दिशा दे सकती है यह अपना तभी पूरा होगा जब रांची लोकसभा संसदीय क्षेत्र में युवा को प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया जाए । उन्होंने कहा की युवा ही विकास का एजेंडा तय कर सकती है । उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने 2014 एवं 2019 में पूर्व केंद्रीय मंत्री को प्रत्याशी घोषित किया था जिसमें दोनों बार भाजपा से पराजय जाएगा सामना करना पड़ा था इस बार कांग्रेस युवा चेहरे को प्रत्याशी पर विचार करें ताकि रांची सीट पर हम जीत हासिल करें और हम लोग झारखंड की राजधानी रांची में अपना पंजा लहरा सके ।

Spread the love