रांची में दिनदहाडे अपराधियोें ने पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर को गोलीमार की हत्या

Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: राजधानी रांची में अपराधियों ने दिनदहाड़े भाजपा नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर महतो को बुधवार को गोलीमार कर हत्या कर दी। घटना कांके थाना क्षेत्र स्थित कांके चौक ठाकुर होटल के पास की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पडताल में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर महतो कांके चौक के पास खड़े थे। इसी दौरान बाइक पर सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम देकर फरार हो गये। गोली लगने के बाद अनिल टाइगर घायल होकर गिर गये। इसके बाद स्थानीय लोगों ने आनन- फानन में रिम्स पहुंचाया। लेकिन डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। अनिल टाइगर महतो पूर्व में आजसू और भाजपा से भी जुडेÞ हुये थे। साथ ही अनिल टाइगर कांके महावीर मंडल के अध्यक्ष भी थे।
रांची के ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि अपराधियों की तलाश के लिए आस-पास के सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे है। पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी कर रही है। जल्द ही अपराधी गिरफ्तार कर लिये जायेंगे।