रांची में जमीन विवाद को लेकर झड़प, वाहन में लगायी आग

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: विधानसभा थाना क्षेत्र के होटवासी में एक जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर हंगामा और बवाल हुआ। शनिवार को जमीन पर कब्जा जमाने को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।
झड़प इतनी बढ़ गई कि बात मारपीट तक पहुंच गई। इसी दौरान एक गुट के कुछ लोगों ने दूसरे गुट के सत्यम श्रीवास्तव नामक व्यक्ति के एक वाहन में आग लगा दी। देखते ही देखते वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वही पुलिस ने अनुसार दोनों ही पक्ष लंबे समय से इस जमीन पर अपना-अपना दावा करते आ रहे हैं। इसी दावेदारी को लेकर हुई झड़प के कारण यह हिंसक घटना घटी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, और मामले को जांच में जुटी।

Spread the love