रांची में वाहन से 9 लाख रुपये नकद बरामद

Crime

Eksandeshlive Desk

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के कटहल मोड़ के पास पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध वाहन से 9 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके पर ही पूरी राशि जब्त कर ली। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद नकद राशि चुनाव में खर्च करने के उद्देश्य से ले जाई जा रही थी या किसी अन्य कारण से। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

निकाय चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रात के समय भी वाहन जांच अभियान जारी रहेगा, ताकि आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके। उल्लेखनीय है कि झारखंड में 23 फरवरी को होने वाले निकाय चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है। इस अवधि में भारी मात्रा में नकद रखना नियमों के विरुद्ध है। इसी कारण राज्य भर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और चेक पोस्ट व चौक-चौराहों पर लगातार वाहन जांच की जा रही है।

Spread the love