रांची मेंं सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़: छह महिला सहित दस गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटा टोली के पास एक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा था। जिसका भंडाफोड़ रांची पुलिस ने किया है।
एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा को गुप्त सूचना मिली की गेस्ट हाउस मे देहव्यापार किया जा रहा है। इस संबंध में सिटी एसपी राज कुमार मेहता और सिटी डीएसपी वीके रमण के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डांगरा टोली स्थित अर्बन रिट्रीट नाम के गेस्ट हाउस में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान छह लड़किया सहित दस को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये लडकियों में दो मुंबई, दो झारखंड और दो बंगाल की रहने वाली है। जबकि चारो व्यक्ति रांची के रहने वाला है। पुलिस इन सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।