रांची : महिला काव्य मंच की जनवरी माह की गोष्ठी में सक्रिय सदस्यों का उत्साह वर्धन

SOCIETY

Eksandeshlive Desk

रांची : महिला काव्य मंच पूर्वी रांची जिला इकाई झारखंड की जनवरी माह की मासिक गोष्ठी रविवार को अपराह्न 3 बजे से मंच के मार्गदर्शक नरेश नाज के दिशा निर्देशों के अनुसार ऑफलाइन सिटी पैलेस लालपुर में आयोजित की गयी। गोष्ठी की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। अपने स्वागत संबोधन में मंच की पूर्वी रांची जिलाध्यक्ष रेणु झा ने सभी नये पुराने सदस्यों का स्वागत करते हुए मंच की सक्रिय सदस्यों का उत्साह वर्धन किया तथा नये साल की शुभकामनायें दी।

सरस्वती वंदना नीता शेखर तथा मंत्रोच्चार रेखा जैन और खुशबू बरनवाल के किया। रेणु झा रेणुका, रेखा जैन, सुनीता अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, मोनिका प्रसाद, मंजुला सिन्हा, डॉ सुरिंदर कौर, रेखा जैन, प्रतिभा मिश्र, खुशबू बरनवाल, सीमा सिन्हा, नीता शेखर, मंजुला शरण ने काव्य -पाठ किया। कार्यक्रम का सुचारु रूप से संचालन पुष्पा सहाय गिन्नी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन रेणु झा रेणुका, अध्यक्ष महिला काव्य मंच पूर्व रांची जिला इकाई द्वारा किया गया।

Spread the love