रांची पुलिस हाई अलर्र्ट: रामनवमी को लेकर शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च

360° Crime Ek Sandesh Live

शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील

Kamesh Thakur

रांची: रांची पुलिस रामनवमी पर्व को लेकर हाई अलर्ट मुड़ मेंं है। शहर में रामनवमी की शोभा यात्रा में लाखों की भीड़ होती है। इसको देखते हुये रांची पुलिस के द्वारा शहर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद की गयी है। वही शनिवार को डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर सिटी एसपी राजकुमार मेहता, एसडीओ उत्कर्ष गुप्ता और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय का नेतृत्व में मेन रोड में फ्लैग मार्च निकाला गया। राजधानी के सभी संवेदनशील स्थानों पर रफ्लैग मार्च किया गया। रांची के अल्बर्ट एक्का चौक से शुरू होकर फ्लैग मार्च मेन रोड होते हुए कर्बला चौक तक पहुंचा।
पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की। पुलिस प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रामनवमी को लेकर राजधानी के शहरी और ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 12 डीएसपी के अलावा 40 इंस्पेक्टर, 300 दरोगा और 3500 जवानों को सुरक्षा में तैनात किया गया है। संवेदनशील जगहों को चिह्नित कर विशेष निगरानी रखी जा रही है।