रांची पुलिस ने अफीम की खेती को किया नष्ट

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: रांची पुलिस के द्वारा तमाड़, बुंडू, दशमफॉल, नामकुम थाना क्षेत्र में अवैध रूप से किए जा रहे अफीम की खेती को ट्रैक्टर तथा ग्रास कटर मशीन चला कर नष्ट किया गया।
डीआईजी सह एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा के निर्देश पर ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बुंडू के नेतृत्व में तमाड़ से 51 एकड़,बुंडू से 1.5 एकड़, दशमफॉल से 10 एकड़, नामकुम से 24 एकड में लगे अफीम की खेती को नष्ट किया गया।