रांची पुलिस ने प्रतिबंधित गो वंशीय मांस के साथ चार तस्कर को किया गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: खरसीदाग ओपी पुलिस ने दो पिकअप वाहन में प्रतिबंधित मांस के साथ चार अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में शमशेर आलम,एनामुल हक, सटू विश्वास और राजू गाजी शामिल है। इनके पास से दो पिकअप वाहन, चार मोबाईल बरामद किया।
रांची पुलिस को गुप्त सूचना मिली की दो पिकअप वाहन से जिसमें गो-वशीय पशु का प्रतिबंधित मास लोड कर तस्कर कर ब्रिकी करने के लिए दलादली के तरफ से खरसीदाग होेते हुए कोलकता की ओर जा रही है।
घटना की सवेदनशीलता को देखते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी एवं छापामारी के लिए डीएसपी मुख्यालय प्रथम के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया।
गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खरसीदाग ओपी स्थित रिंग रोड़ में वाहन चेकिंग लगाया गया। भुसूर रिंग की ओर से दो पिकआप बाहन अत्यधिक तेजी से आते हुए दिखाई दिया तो छापामारी दल द्वारा रूकने का ईशारा किया गया। पुलिस छापामारी दल को देखकर दोनों पिकआॅप वाहन में सवार चालक एवं अन्य व्यक्ति गाड़ी को रिंग रोड़ में छोड़कर भागने का प्रयास किया। जिन्हें पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
पकड़ाये हुए अपराधी से पूछताछ करने पर बताया गया कि वाहन में मुर्गी का दाना एवं मछली चारा लोड है। दोनों वाहनों के चालक एवं खलासी को गाड़ी में बंधे हुए तिरपाल को खोल कर लदे हुए माल को दिखाने के लिये कहा गया, पुलिस ने जांच करने पर ोनों पिकअप वाहन में गो-वंशीय पशु का मांसं लदा हुआ पाया। पकडाये हुए व्यक्ति से प्रतिबंधित मांस को लेकर पूछताछ करने पर बताया गया कि दोनों पिकआप वाहन में लदा गो-वशीय पशु का प्रतिबंधित बिहार राज्य के विक्रमगंज जिला रोहतास से लोड कर पश्चिम बंगाल राज्य के बारासात कोलकत्ता ले जा रहे थे। इनलोगों ने पुलिस को बताय कि विगत कुछ माह से जाली दस्तावेज के सहारे अवैध तरीके से प्रतिबंधित गो-वशीय मांस का परिवहन एवं व्यापार किया जा रहा है। गोवंशीय मांस की तस्करी व परिवहन में शामिल अंतराज्यीय गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

Spread the love