रांची रेलवे स्टेशन पर 45 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: रेलवे सुरक्षा बल(आरपीएफ)ने रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 01 ओवरब्रिच के नीचे से आठ बोरियों में कुल 45 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में आरपीएफ ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में चंदा कुमार चौधरी,अभिषेक प्रधान, उपेंद्र चौधरी तीनों बिहार के बक्सर के रहने वाले शामिल है।
आरपीएफ निरीक्षक शिशुपाल ने गुरूवार को बताया कि रांची रेल मंडल में आरपीएफ के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर मादक पदार्थ और शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की फ्लाइंग टीम और आरपीएफ तथा सीआईबी की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। रांची स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ओवरब्रिज के नीचे तीन संदिग्ध व्यक्तियों को बैगों में भारी सामान के साथ बैठे देखा गया। संदेह होने पर इन तीनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।और उनके बैगों की जांच की गई। जांच के दौरान इनके पास कुल 8 बोरियों में 45 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। सहायक सुरक्षा आयुक्त, अशोक कुमार सिंह की उपस्थिति में सभी पैकेटों की डीडी किट से जांच की गई, जो पॉजिटिव पाई गई। बरामद किये गये गांजा की कीमत लगभग साढेÞ चार लाख रूपये बताया गया है। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, गांजा और संदिग्धों के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी रांची को सौंप दिया गया। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।