रांची रेलवे स्टेशन से दो नाबालिग लड़कियों को बचाया

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: रांची रेलवे स्टेशन से नन्हे फरिश्ते की टीम ने दो नाबालिग लड़कियों को बचाया। आरपीएफ सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार ने बताया कि आरपीएफ बच्चों को लेकर विशेष सतर्क है। उसी क्रम मे रांची रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 12817 में चेकिंग के दौरान एस-1 बोगी दो नाबालिग लड़कियों ने अकेली बैठे देखा। संदेह होने पर नन्हे फरिेश्ते टीम रांची के प्रभारी महिला निरीक्षक सुनीता पन्ना ने नाबालिग लड़कियों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों नाबालिग लड़किया ने बताया कि जिला पश्चिमी सिंहभूम के थाना टोकलो (चक्रधरपुर) के लांजी की रहने वाली है। दोनों नाबालिग ने आरपीएफ को बताया कि वे नई दिल्ली थे। लेकिन उनके साथ कोई अभिभावक नहीं था और उनके पास कोई यात्रा टिकट भी नहीं था। मामले की सूचना सीडब्ल्यूसी रांची सदस्य को दी गई। दोनों नाबालिग को प्रेमाश्रय बालिका आश्रय गृह को सौपा दिया।

Spread the love