sunil Verma
रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के समक्ष लोजपा युवा मोर्चा और अंबेडकर जन संघर्ष मोर्चा ,अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवम अपराध नियंत्रण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत राम और पूर्व आइजी देव बिहारी शर्मा को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने 8980808080 टॉल फ्री नंबर पर पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस झामुमो राजद के महा ठगबंधन पर बड़ा हमला बोला। श्री मरांडी ने कहा कि एक तरफ भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विकसित भारत,आत्म निर्भर भारत स्वाभिमानी भारत बनाने की चिंता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 10वर्षों से एक दिन भी बिना छुट्टी लिए राष्ट्र सेवा ,गांव,गरीब, किसान मजदूर महिला आदिवासी दलित पिछड़े सभी के कल्याण केलिए जुटे हैं। आज भारत का स्वाभिमान,सम्मान दुनिया में बढ़ा है। गरीब कल्याण की योजनाओं के तेज गति से धरातल पर उतरने के कारण पिछले 10वर्षों में 25करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। कहा कि आज गरीबों के पक्के मकान बन रहे। घरों में शौचालय, गैस सिलेंडर, बिजली की सुविधाएं पहुंची। आयुष्मान कार्ड से 5लाख तक के इलाज की व्यवस्था हुई। प्रति व्यक्ति 5किलो अनाज मिल रहे। किसान सम्मान निधि मिल रही। उन्होंने कहा कि यह विकास और गरीबों का उत्थान विपक्ष को बर्दास्त नही। उन्होंने कहा कि देश की जनता मोदी जी के साथ खड़ी है। उन्होंने आह्वान किया कि अपने बूथ पर भाजपा को बहुमत दिलाएं। जनता के आशीर्वाद और कार्यकतार्ओं के परिश्रम से तीसरी बार मोदी सरकार का संकल्प पूरा होगा। झारखंड की 14लोकसभा सीट एवम देश में 400 का आंकड़ा पार होगा।