Eksandeshlive Desk
रांची: 14वी राष्ट्रीय बायथल प्रतियोगिता 2025 का आयोजन इंदौर, मध्य प्रदेश में 5 से 7 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया गया था प्रतियोगिता के तीसरे दिन इस प्रतियोगिता में झारखंड टीम के अतिशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बिदित हो की “मॉडर्न पेंटाथलॉन फेडरेशन ऑफ़ इंडिया” के मार्गदर्शन में हो रही इस प्रतियोगिता में तीसरी दिन अतिशी ने झारखंड की झोली में कांस्य पदक डाला। अतिशी के प्रदर्शन से झारखंड गौरवन्वित हुआ है अतिशी के कांस्य पदक जीतने पर टीम के प्रशिक्षक शिवा कुमार महतो, मनु कुमार राणा, झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉक्टर मधुकांत पाठक, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे, उपाध्यक्ष एसके पांडे, मॉडर्न पेंटाथलान एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के मृत्युंजय सिंह -शैलेंद्र पाठक, धनबाद जिला संघ की अध्यक्ष पूजा पांडे, महावीर प्रसाद महतो, तरुण मुखिया, दावेश कुमार तिवारी, अभिषेक पांडे आदि लोगों ने बधाई दीया है।