राष्ट्रपति द्वारा चतरा उपायुक्त किये गए सम्मानित

Ek Sandesh Live States

अनुज कुमार पांडेय
चतरा/दिल्ली: विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘भूमि सम्मान” में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा चतरा जिला के उपायुक्त अबु इमरान को प्लैटिनम ग्रेडिंग प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (DILRMP) योजनान्तर्गत सभी घटकों में 99% से अधिक का कार्य पूर्ण करने की उपलब्धि हासिल करने वाले चयनित जिलों को दिया जाता है। उन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों में से चतरा जिला का भी चयन भूमि सम्मान 2023 (Platinum Grading Certificate) से सम्मानित करने हेतु किया गया।