रौनियार वैश्य समुदाय ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने का किया प्रेरित

360° Ek Sandesh Live Politics

Kamesh Thakur

रांची: राष्ट्रवाद रौनियार वैश्य अस्मिता आदिवासी समाज की अस्मिता बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ जहां पूरा देश एकमत होकर एक जुटता के साथ भाजपा के प्रति अपना समर्पण भाव दिखा रही है। वहीं वैश्य समुदायों के मुख्य घटक रौनियार वैश्य समुदाय ने भी अपनी साझेदारी को समर्पित करते हुए भाजपा के पक्ष में अपने लोगों को मतदान करने हेतु संकल्प पत्र जारी करते हुए प्रेरित किया। उपरोक्त कार्यक्रम के पूर्व रौनियार शिष्य नेतृत्व में पूरे झारखंड प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में विशाल जनसंपर्क अभियान के कार्यक्रम को भाजपा के पक्ष में संपन्न किया।

उपरोक्त कार्यक्रम और विचार गोष्ठी में भाग लेने हेतु रौनियार वैश्य समुदाय के दूर दराज के क्षेत्रों में निवास करने वाले महिलाओं और पुरुषों ने जिनकी आयु 18 वर्ष से ऊपर थी ने बढ़-कर कर भाग लिया और अपने उत्तरदायित्व और कर्तव्यों का निर्वाह करने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ भाजपा के पक्ष में अपना 100% मतदान समर्पित करने का संकल्प लिया ।

जहां संविधान हर व्यक्ति को मताधिकार करने का मौलिक अधिकार देता है । वहां पर स्थानीय विधायक सीपी सिंह और सांसद प्रतिनिधि विजय बरगी , संजय पोद्दार तथा केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद संजय सेठ के द्वारा बताया कि आपका जक मत भी आपके राष्ट्र और क्षेत्राधिकार के सुरक्षा और रक्षा के लिए न सिर्फ महत्वपूर्ण है। बल्कि एक दिशा तय करती है ।

उपरोक्त विधायक सांसद आपके द्वार कार्यक्रम में रौनियार वैश्य समुदाय के
शीर्ष नेतृत्व के रूप में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व संरक्षक डॉ विजय राज जी, वरिष्ठ प्रतिनिधियों में रांची जिला अध्यक्ष शंभू प्रसाद गुप्ता , कोषाध्यक्ष बिहारी गुप्ता, वरिष्ठ पदाधिकारी मुरारी लाल गुप्ता, डॉ संतोष गुप्ता, विनय लाल गुप्ता,सुरेश प्रसाद गुप्ता ,आदित्य, बेबी गुप्ता, उमेश गुप्ता ,सदाशिव कश्यप, राजन गुप्ता , सुरेन गुप्ता, दीपक गुप्ता, निर्मल गुप्ता, पंकज गुप्ता, गजेंद्र प्रसाद गुप्ता वहीं महिला पदाधिकारी गणों में अनीता गुप्ता , ममता गुप्ता, आशा गुप्ता , बबली गुप्ता , सुशीला गुप्ता के अलावे अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Spread the love