Sunil
रांची: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से पिछल्ले दिनों मुलाकात की थी। इस दौरान रांची सहित पूरे झारखंड में रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर उन्हें आग्रह पत्र भी सौंपा था। उसी के आलोक में रेल मंत्री ने रेलवे बोर्ड को निर्देश दिया है और आगे की प्रक्रिया भी आरंभ हुई है। जिसमें रांची से पुरी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन। रांची से जयपुर के लिए नई ट्रेन का परिचालन या दूसरी ट्रेन का जयपुर तक विस्तार। रांची से ऋषिकेश हरिद्वार के लिए सीधी ट्रेन का परिचालन। रांची से मुरी, सिल्ली, बरकाकाना होते हुए हजारीबाग तक पैसेंजर ट्रेन का परिचालन। राजधानी रांची से अहमदाबाद के लिए ट्रेन सेवा का परिचालन। इसके अलावा अन्य कई मुद्दों पर रांची की जनभावनाओं से उन्हें अवगत कराया था। 20 दिन के अंदर इस मामले में संज्ञान लेते हुए रेलवे बोर्ड ने आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी।
