रेलवे सुरक्षा बल के जवानों के लिए बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण सत्र का आयोजन

360° Crime Ek Sandesh Live

eksandesh Desk

रांची: सोमवार को हटिया स्थित मंडलीय प्रशिक्षण संस्थान में रेलवे सुरक्षा बल के अफसर तथा जवानों के लिए बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलसी) प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। आरपीएफ रांची के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के प्रयास से इस सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ’ इस सत्र की अध्यक्षता क्योरस्टा हॉस्पिटल, दीपाटोली, रांची की डॉ. सना अंजुम हक (क्रिटिकल केयर मेडिसिन) एवं असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट ब्रदर जिन्स वर्गीज द्वारा की गई। इस प्रशिक्षण सत्र का उद्देश्य आरपीएफ अधिकारियों को जीवन रक्षक प्राथमिक उपचार एवं आपातकालीन १स्थितियों में त्वरित चिकित्सा सहायता प्रदान करने हेतु आवश्यक कौशल से सुसज्जित करना था, ताकि प्लेटफॉर्म या ट्रेन परिसर में किसी भी आपात स्थिति के दौरान तत्काल सहायता दी जा सके। सत्र के दौरान सीपीआर, प्राथमिक चिकित्सा तकनीकों तथा अन्य जीवन रक्षक प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया, जो संकट की घड़ी में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं।

Spread the love