Kamesh Thakur
रांची: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ)ने रांची रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति को जेब काटते हुये रंगेहाथ पकड़ा। पकड़े गये व्यक्ति का नाम फैसल अंसारी लोअर बाजार के कर्बला चौक स्थित मजार गली का रहने वाला शामिल है। आरपीएफ ने तलाशी के दौरान 350रूपये बरामद किया।
कमांडेट पवन कुमार ने बताया कि आरपीएफ,सीआईबी,तथा फ्लाइंग टीम के द्वारा आपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत लगातार सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम मेंं बीते 4 सितम्बर को रांची रेलवे स्टेशन पर विशेष निगरानी के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-01 पर एक व्यक्ति को जेब काटते रंगेहाथ पकड़ा गया। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना अपराध स्वीकार किया।
इसी बीच यात्री सुरेश महतो (64)वर्ष, निवासी जलीम, जिला लातेहार ने शिकायत दर्ज कराई कि ट्रेन में चढ़ते समय उनकी जेब से 350 रुपये चोरी हुए हैं। बरामद पैसे को उन्होंने अपना बताया। अरक अनिल कुमार ने मौके पर ही बरामद रुपये जब्त कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए आरोपी को जीआरपी रांची के हवाले कर दिया।
