News by Mukesh kumar
चंदवा। प्रखंड के कामता पंचायत के हिसरी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में माल्हन पंचायत के केकराही निवासी विजय गंझू (38) की मौके पर ही मौत हो गई। वे अपनी पत्नी प्रमिला देवी के साथ बाइक पर सवार थे। अचानक JH 17 M 3355 नंबर वाली बोलेरा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद विजय की मौत हो गई, जबकि पत्नी प्रमिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।घटना शुक्रवार करीब 6 बजे हुई, जब दंपति चंदवा बाजार से केकराही जा रहे थे। बोलेरा चालक ने टक्कर मारने के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने शव को किनारे किया और पुलिस को सूचना दी। चंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वाहन जब्त करने और चालक को गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों और सुरक्षा के अभाव पर चिंता जताई। उन्होंने प्रशासन से हिसरी मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाने और चालान की सख्ती की मांग की। यह हादसा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर बढ़ती दुर्घटनाओं का उदाहरण है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
