रिजिजू ने कांग्रेस की महिला सांसदों पर लोकसभा स्पीकर को धमकाने का लगाया आरोप

NATIONAL

Eksandeshlive Desk

नई दिल्ली : संसद के बजट सत्र में लोकसभा में जारी गतिरोध के बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दावा किया है कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की महिला सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में जाकर उन्हें ‘धमकाने’ की कोशिश की। रिजिजू ने कहा कि भाजपा की महिला सांसदों ने कांग्रेस की महिला सांसदों के ‘अनुचित व्यवहार’ को लेकर ओम बिरला को पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

रिजिजू ने संसद भवन परिसर में मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि सदन की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस के सदस्य सत्तापक्ष की बेंच की ओर आ गए। उन्होंने न केवल मर्यादा का उल्लंघन किया, बल्कि उस बेंच को भी पार कर दिया जहां प्रधानमंत्री बैठते हैं। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई थी कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसदों को नियंत्रित करना पड़ा ताकि कोई झड़प न हो। राजग की महिला सांसद इस बर्ताव से बेहद नाराज हैं।

Spread the love