रिम्स में नए बैच के लिए ओरिएंटेशन का हुआ आयोजन

360° Ek Sandesh Live Health



एमबीबीएस व बीडीएस के छात्रों की रही सहभागिता

रांची: रिम्स में एमबीबीएस एवं बीडीएस के नए बैच के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आरोहण 2025 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को फाउंडेशन कोर्स से संबंधित विस्तृत जानकारी देना तथा स्वास्थ्य देखभाल वितरण प्रणाली और संस्थान के विभिन्न केंद्रों का परिचय एवं दौरा कराना है। साथ ही नए छात्रों को रिम्स के शैक्षणिक वातावरण, स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली और संस्थागत गतिविधियों से परिचित कराना है। अभिभावकों के साथ भी आज एक संवाद का आयोजन किया गया। आरोहण 2025 का समापन आगामी 8 अक्टूबर को चरक शपथ एवं वाइट कोट सेरोमनी के साथ किया जाएगा। आयोजित कार्यक्रम में डीन प्रो. डॉ. शशि बाला सिंह, अपर निदेशक वाघमारे प्रसाद कृष्ण, डीन प्रो. डॉ.शिव प्रिये, एमईयू कोआॅर्डिनेटर प्रो. डॉ. उमा शंकर केशरी, डेंटल इंस्टिट्यूट प्रभारी प्राचार्य डॉ. एम. बी. जयप्रकाश, सहायक डीन छात्रा डॉ. सुनंदा शर्मा, सहायक डीन छात्र डॉ. लखन माझी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ संकाय सदस्य उपस्थित थे।

Spread the love