Eksandesh Desk
रांची : मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा की नई कार्यकारिणी का चुनाव श्री राम भरत मिलाप कार्यालय डोरंडा बाजार में संपन्न हुआ l
बैठक की अध्यक्षता मंच के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष रोहित शारदा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में वर्तमान अध्यक्ष राजीव केडिया ने आय- व्यय का विवरण सभा के बीच रखा ,एवं विगत किए गए कार्यों की जानकारी दी।
मंच के द्वारा अभी एक मुक्ति रथ ,2 मर्चरी ,30 ऑक्सीजन सिलेंडर, 1 एम्बुलेंस, तीन प्याऊ , प्रत्येक रविवार निःशुल्क ब्लड प्रेशर एवं शुगर जांच शिविर का आयोजन सहित अन्य उपयोगी वस्तु एवं कई सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। बैठक में पूर्व अध्यक्ष बालवीर जैन, सुरेश चंद्र बोथरा, संजय अग्रवाल,कृष्ण कुमार पिलानिया ने भी अपने बातों को रखा एवं नई कार्यकारिणी को कार्य करने का दिशा निर्देश दिया।
बैठक में सर्व सम्मति से ऋषभ रामपुरिया को अध्यक्ष ,राघव शारदा को सचिव, एवं श्रीरामचंद्र अग्रवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से कार्य करने का दिशा निर्देश दिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंच के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष रोहित शारदा ,बालवीर जैन, सुरेश चंद्र बोथरा,संजय अग्रवाल ,कृष्ण कुमार पिलानिया, राजीव केडिया, मनीष खटोड़, विनय नाहटा, विजय चौधरी, संजय सुल्तानिया, रवि अग्रवाल, संकेत लाठ, सौरभ पोद्दार ,अशोक गुलगुलिया, राज कुमार रामपुरिया ,पियूष विजयवर्गीय सहित मंच के अन्य सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।