रक्षा राज्य मंत्री की अनुशंसा पर पीएम राहत कोष से मिले 59 लाख

360° Ek Sandesh Live

by sunil

रांची: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ की अनुशंसा पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से रांची लोकसभा क्षेत्र के 25 लोगों को उपचार के लिए लगभग 59 लाख रुपए की राशि प्रदान जनवरी 2024 से सितंबर 2024 के बीच यह राशि संबंधित अस्पतालों को दी गई है। सांसदों की अनुशंसा पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से गंभीर बीमारी के उपचार हेतु प्रधानमंत्री की स्वीकृति पर देश के गरीब लोगों को राशि उपलब्ध कराई जाती है। संजय सेठ के सांसद बनने के उपरांत ही अब तक बड़ी संख्या में लोगों को इलाज के लिए राशि उपलब्ध कराई गई है।
जिसमें प्रमुख रूप से किडनी, कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट जैसी गंभीर बीमारियां शामिल हैं। जिन्हें राशि उपलब्ध कराई गई है, उनमें 11 लोगों को कैंसर के उपचार हेतु शेष अन्य लोगों को अलग-अलग रोगों के उपचार हेतु यह राशि दी गई है। यह राशि बीमारी के अनुसार अधिकतम तीन लाख रुपए तक की है। रक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि वह प्रधानमंत्री कि मानवीय संवेदना है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष की राशि का उपयोग जनता के गंभीर रोगों के उपचार के लिए हो रहा है। प्रधानमंत्री ने देश के खजाने को देश की जनता के लिए ही खोल कर रखा है यह बड़ी बात है की देश की गरीब जनता उपचार के लिए अब डर-डर की ठोकर नहीं खाती है। उनके बेहतर उपचार के किए पीएम उनके साथ खड़े हैं। रांची लोकसभा क्षेत्र में यह पहली बार है, जब प्रधानमंत्री इतने बड़े पैमाने पर गरीबों के उपचार के लिए राष्ट्रीय आपदा राहत कोष राशि उपलब्ध करा रहे हैं।