Eksandeshlive Desk
रांची : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रविवार को गोवा में भारतीय तटरक्षक बल के जहाज़ सचेत का दौरा किया। उन्होंने कमांडिंग ऑफिसर और समर्पित चालक दल के सदस्यों से बातचीत की और उनकी अनुकरणीय सेवा के लिए गर्व और प्रशंसा व्यक्त की।
रक्षा राज्य मंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा, आपदा प्रतिक्रिया और विभिन्न समुद्री अभियानों में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए जहाज़ और उसके कर्मियों की सराहना की। उन्होंने उनके अदम्य साहस, प्रतिबद्धता और अनुशासन की सराहना की और कहा कि राष्ट्र को उनकी सेवा पर गर्व है। उन्होंने भारतीय तटरक्षक बल को अपने प्रेरक आदर्श वाक्य वयम् रक्षामः “हम रक्षा करते हैं के साथ निरंतर प्रगति करने के लिए बधाई दी।
