रोशन लाल चौधरी पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति , पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के सदस्य बने

360° Ek Sandesh Live

बड़कागांव : बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी को झारखंड विधानसभा सामान्य प्रयोजन समिति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति , पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के सदस्य बनाए जाने पर बड़कागांव के लोगों विधायक रोशन लाल चौधरी को बधाई दी है। समिति के सदस्य बनाए जाने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए इसे गौरव का पल बताया है।बधाई देने वालों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता, भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, आदित्य साहू सोनी, आजसू के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, राजा खान, प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र महतो,वीरेंद्र प्रसाद,संजय महतो,श्रमिक संघ के प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार उर्फ नेपाली,पूनम साव, प्रवक्ता तपेश्वर कुमार तापस, रवि सहित सैकड़ो लोगों ने विधायक को बधाई दिया।

Spread the love