Eksandeshlive Desk
रांची : रोटरी क्लब ऑफ रांची ने रविवार को किड्स कार्निवल का आयोजन किया। इस कार्निवाल में लगभग 60 बच्चों ने भाग लिया। उद्घाटन चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा एवं आर्किटेक्ट राजीव चड्ढा ने किया। कार्निवल में बच्चों को दीया मेकिंग, ब्लॉक पेंटिंग, कोस्टर पेंटिंग और डाइनिंग एटीकेट्स जैसी गतिविधियों के माध्यम से नए कौशल सिखाए गए।
साथ ही बच्चों ने विभिन्न मनोरंजक खेलों का आनंद लिया और स्वादिष्ट भोजन का भी लुत्फ उठाया। स्वाति काबरा ने बच्चों को क्रिएटिव गतिविधियां सिखाईं, जबकि रितिका लखोटिया ने डाइनिंग एटीकेट्स की जानकारी दी। आयोजन को सफल बनाने में खुशबू राजगढ़िया, ऋचा कौर, रश्मि अग्रवाल, आस्था बहल, रितिका लखोटिया एवं सुनीता वाधवा का योगदान रहा। रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने बताया कि अभिभावकों ने इस कार्यक्रम को बहुत सराहा और सभी ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की सराहना की, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।
