AMIT RANJAN
सिमड़ेगा/कोलेबिरा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत दो घायल। मिली जानकारी के अनुसार कोलेबिरा प्रखंड के डोमटोली पंचायत अन्तर्गत कंदर डेगा गांव निवासी सुनील डांग नामक एक युवक उम्र लगभग 33 बर्ष। कोलेबिरा गांगुटोली मुख्य पथ में पहान टोली बगीचा के समीप अपने रिश्तेदारों के आने की सूचना पर खड़ा था। इसी क्रम में एक मोटरसाइकिल जिसमें अनूप डांग और दुर्गा सिंह नामक दो व्यक्ति सवार होकर कहीं जा रहे थे। जैसे ही कोलेबिरा गांगुटोली पथ स्थित पहन टोली बगीचा के पास पहुंचे मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गए और सड़क पर खड़े सुनील डांग को दे मारी जिसके कारण तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्पश्चात कोलेबिरा पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंचकर तीनों घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से कोलेबिरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां 33 वर्षीय सुनील डांग की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दोनों गंभीर रूप से घायल को प्राथमिक इलाज करते हुए बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। वही मृतक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोमवार को सिमडेगा भेज दिया। इधर दुर्घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
