Eksandeshlive Desk
लातेहार: मनिका थाना क्षेत्र के पलहेया रोड स्थित औराटांड़ के समीप शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक चंदन उरांव , जुंगुर ग्राम निवासी अपने बाइक से पल्हैया रोड के रास्ते मनिका बाजार जा रहे थे इस दौरान औराटांड़ के पास में अचानक बाइक असंतुलित हो गया जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार करने बाद में चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुये उसे लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया सदर लातेहार में भी प्राथमिक जांच के उपरांत में बेहतर इलाज के लिये उसे रांची रेफर कर दिया गया।
दुर्घटना की सूचना मिलने पर मनिका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली वहीं मनिका थाना की पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला बाइक के असंतुलन से हुआ है ऐसा प्रतीत हो रहा है।
