सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत, लोगों का फूटा गुस्सा,सड़क जाम

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 25 वर्षीय उत्तम कुमार की मौत के बाद गुस्साये लोगों ने शनिवार शाम पंडरा थाना के सामने सड़क पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने सड़क जाम कर दी।
आक्रोशित भीड़ ने टायर जलाकर विरोध किया। थाना में तोड फोड भी की गयी। थाना परिसर में रखे गये वाहनों के शीशे भी तोड दिये गये। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इंसाफ की मांग की।
आक्रोशित लोगों ने कहा कि 16 सितंबर को उत्तम कुमार संजय गांधी कॉलेज के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस मामले में उदासीनता दिखाई। समय पर उचित इलाज मिलता तो उत्तम बच जाता। सड़क जाम के कारण पंडरा रोड पूरी तरह से जाम हो गया। सड़क पर वाहनों का लंबी कतार लग गयी।

Spread the love