Eksandeshlive Desk
लातेहार: बुधवार को भी तेज रफ्तार के कारण से एक युवक की जान चली गई घटना चंदवा थाना क्षेत्र के नगर मंदिर मोड़ के पास हुआ है।
एक ट्रेलर और बाइक के बीच में जबरदस्त भिड़ंत हो गया इस दुर्घटना में बाइक सवार का मौके पर ही मौत हो गया है। मृतक का पहचान संतोष उरांव , पिता राजेश उरांव , चकला (चंदवा) के रूप में किया गया। घटना की सूचना पर मिलने पर स्थानीय समाजसेवी संजीव कुमार , नौशाद खान , राजू उरांव ने संतोष उरांव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा भेजा।
यहां पर चिकित्सक ने जांच करने के बाद में उसे मृत घोषित कर दिया था। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा अत्यधिक रफ्तार के कारण हुआ था ट्रेलर चालक और बाइक सवार दोनों ही काफी तेज गति में थे स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया पुलिस ने दोनो वाहनों को जब्त कर लिया था और घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दिया।
