सड़क हादसे ने बुझाया घर का चिराग: बर्फ लेकर लौट रहे मछली विक्रेता को अज्ञात वाहन ने रौंदा,मौके पर ही मौत

360° Ek Sandesh Live

News by Mustaffa

​मेसरा (रांची): शनिवार की काली रात एक परिवार के लिए कभी न भूलने वाला दर्द दे गई। बीआईटी मेसरा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-हजारीबाग नेशनल हाईवे पर गेतलातू के समीप एक भीषण सड़क हादसे में 31 वर्षीय युवक किशोर नायक की दर्दनाक मौत हो गई। अज्ञात वाहन किशोर को रौंदते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
“मेहनत की राह पर पसरा मातम”
​ओरमांझी के मुना पतरा (चकला) निवासी फुलेन्दर नायक के पुत्र किशोर नायक शनिवार को बीआईटी बाजार में मछली बेचने आए थे। दिनभर की हाड़-तोड़ मेहनत के बाद कुछ मछलियां बच गई थीं। उन मछलियों को खराब होने से बचाने के लिए किशोर रात के समय बूटी मोड़ से बर्फ लाने गए थे। नियति को कुछ और ही मंजूर था,लौटते समय रात लगभग 10:30 बजे गेतलातू स्थित कैलाश महतो की दुकान के पास काल बनकर आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ​टक्कर इतनी जोरदार कि हिल गया देखने वालों का दिल,​प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार,टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किशोर का ललाट फट गया,और सिर में गंभीर चोटें आईं। शरीर के अन्य हिस्से भी बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण किशोर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक का भाई उदय नायक के अनुसार,मेरा भाई सिर्फ अपना काम कर रहा था,वह मछलियां बचाने के लिए बर्फ लेने गया था,पर हमें क्या पता था कि वह कभी वापस नहीं आएगा। इधर ​घटना की सूचना मिलते ही बीआईटी मेसरा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अजय कुमार दास ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने बताया पुलिस हाईवे पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया है कि अपराधी चाहे कोई भी हो,उसे बख्शा नहीं जाएगा। दुर्घटनाकारित वाहन बहुत जल्द पुलिस के कब्जे में होगा। लेकिन यह घटना एक बार फिर हाईवे पर बेलगाम दौड़ते वाहनों और सुरक्षा के दावों पर सवालिया निशान लगाती है। एक मेहनतकश युवा की मौत ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। अब सभी की निगाहें पुलिसिया कार्रवाई पर टिकी हैं।

Spread the love