Eksandeshlive Desk
सिमडेगा : सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के सिमडेगा ओडिशा बोर्डर पर बोड़ाखाड़ा के पास सड़क पर खून सने कपड़े में एक बंदूक पड़ा देख क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर बंदूक को अपने कब्जे में ली। बंदूक जिस कपड़े में लिपटा हुआ था वह खून से धब्बों से भरा था।
इस मामले में पुलिस ने 59/2025 के तहत मामला दर्ज करते हुए कपड़ा और बंदूक दोनों जब्त कर कोर्ट के सुपुर्द कर दी है। मामले में एसडीपीओ सिमडेगा बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि पुलिस खून सने कपड़े को फोरेंसिक में भेजकर जांच करवाएगी, जिससे पता लग सके कि कपड़े में लगा खून इंसानी है या किसी जानवर का। आशंका व्यक्त की जा रही है कि कपड़े में लगा खून जिसका भी है, उसकी हत्या इसी बंदूक से की गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अनुसंधान शुरू कर दी है। पुलिस बंदूक मालिक का भी पता लगाने में जुटी है।
