सैफ अली खान पर हमला, अभिनेता ने बयान जारी कर फैंस से कहा-शांत रहें, वह अब खतरे से बाहर

Entertainment

Eksandeshlive Desk

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर गुरुवार सुबह 2.30 बजे उनके बांद्रा स्थित घर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में अभिनेता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें सुबह 3.30 बजे लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी सर्जरी हुई और अब अस्पताल से अभिनेता की पहली प्रतिक्रिया सामने आयी है। उन्होंने कहा है कि वह खतरे बाहर है। इस बीच पुलिस तीन घरेलू नौकरों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

सैफ पर धारदार हथियार से छह बार हमला

जानाकारी के अनुसार, सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में सुबह-सुबह एक चोर घुस गया। उनके घर में काम करने वाले नौकरानी से झगड़ा हो गया। उनकी आवाज सुनकर अभिनेता सैफ भी वहां आ गए। इसके बाद चोर ने सैफ पर धारदार हथियार से छह बार हमला कर दिया। अभिनेता गंभीर रूप से घायल हो गए। सैफ की गर्दन और हाथ में चोट लगी है। इसके बाद सैफ को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी सर्जरी हुई है। ये खबर सुनने के बाद से ही उनके फैंस चिंतित हैं। इस बीच अस्पताल से एक्टर का पहला रिएक्शन सामने आया है। सैफ ने अस्पताल से अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता ने अपने बयान में कहा है कि हमला हुआ है। शांत रहें उन्होंने कहा कि उनका इलाज चल रहा है। अब वह खतरे से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि सैफ के हाथ के अलावा उनके शरीर पर भी कुछ जगहों पर चोटें आई हैं।

तीन नौकरों को हिरासत में ले लिया गया

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि चोर घर में कैसे घुसा? इस पूरे मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। तीनों घरेलू कामगार हैं। हो सकता है कि हमलावर पहले इस घर में काम कर चुका हो और उसे नौकरी से निकाल दिया गया हो। पुलिस को शक है कि वह बदला लेने के इरादे से घर में घुसा होगा। पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। जिस बिल्डिंग में सैफ अली खान और करीना कपूर अपने दोनों बच्चों के साथ रहते हैं वहां तीन लेयर की सुरक्षा होती है फिर भी सवाल यह है कि ऐसा कैसे हुआ? इस बीच पैपराजी ने इंस्टाग्राम पेज से एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो सैफ पर हमले के बाद का है। इस वीडियो में करीना कपूर घरेलू स्टाफ से बात करती नजर आ रही हैं। वीडियो में करीना कर्मचारियों से सवाल करती और उनसे जानकारी लेती नजर आ रही हैं।

हमलावर सैफ के घर में पीछे से घुसा था

पुलिस ने अनुमान लगाया है कि हमलावर सैफ अली खान के घर में पीछे से घुसा था। शुरुआती जानकारी मिल रही है कि हमलावर सैफ के घर में काम करने वाले हेल्पर से मिलने आए थे। सैफ पर हमला करने से पहले हमलावर सैफ-करीना के बेटे तैमूर के कमरे में जा रहा था। सैफ की नौकरानी ने हमलावर को तैमूर के कमरे की ओर जाते देखा और चिल्लाने लगी। नौकरानी के चिल्लाने पर बगल के कमरे में सो रहे सैफ अली खान जाग गए और बाहर आ गए। हमलावर को रोकने के लिए दौड़ते हैं। इस हाथापाई में हमलावर ने सैफ पर चाकू से 6 बार वार किया। इसमें सैफ गंभीर रूप से घायल हो गए। सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर करीना कपूर खान की टीम ने आधिकारिक बयान दिया है। “रात को सैफ अली खान और करीना कपूर खान के घर पर चोरी की कोशिश हुई। सैफ घायल हैं और उनका लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित हैं। हम मीडिया और प्रशंसकों से अनुरोध करते हैं कि वे इस मामले में धैर्य रखें और कोई अफवाह न फैलाएं, क्योंकि पुलिस जांच कर रही है। वहीं करीना कपूर खान की टीम ने एक बयान में कहा, आपकी चिंता के लिए आप सभी को धन्यवाद।

Spread the love