Eksandeshlive Desk
रांची : दिन में खिंची गई फोटो को कुछ ही सेकंड में ‘नाइट मोड’ जैसा लुक देना हो, तस्वीर से गायब हिस्सों को वापस जोड़ना हो (जैसे केक का कटा हुआ हिस्सा ठीक करना), या कई तस्वीरों को मिलाकर एक शानदार इमेज बनानी हो—अब यह सब बेहद आसान होने वाला है। पहले इस तरह की एडिटिंग के लिए पेशेवर कौशल (प्रोफेशनल स्क्ल्सि) या घंटों की मेहनत की जरूरत होती थी। लेकिन अब, आप अपने गैलेक्सी फोन पर बस कुछ शब्दों में अपनी जरूरत बताकर मिनटों में यह काम कर सकेंगे।
