संगीता देवी हत्या मामला: अबैध संबंध होने के शक में की गई थी हत्या, दो गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur
रांची: बुढ़मू थाना की पुुलिस ने संगीता देवी नामक महिला और उनकी तीन साल की बेटी की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में गुड्डू यादव उर्फ जुगेश्वर यादव और गणेश यादव को शामिल है।
पुलिस ने 22 जुलाई को साड़म तालाब से एक महिला और तीन साल की बच्ची का शव बरामद किया था। मृतिका जिसकी पहचान संगीता देवी साड़म निवासी की रूप मेंं की गई। इस हत्या मामले में पुलिस ने मृतिका के पति डब्लु यादव को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
इस हत्या मामले में मृतिका के पिता ने डहरू महतो ने बुढ़मू थााने मे प्राथमिकी दर्ज कराया था।
पुलिस ने मामले की गंभीरता के देखते हुये गुप्त सूचना के आधार पर इस केस मे फरार चल रहे गुड्डू यादव उर्फ जुगेश्वर यादव और गणेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मृतिका महिला संगीता देवी को किसी दुसरे व्यक्ति से अबैध संबंध होने के शक मे महिला के पति के साथ मिलकर हत्या करने के बाद शव मे छुपाने के लिए साड़म तालाब के किनारे पकडा धोने की बर्तन के रखा कर फरार हो गये थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।