अशोक अनन्त
हंटरगंज: (चतरा)राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के दूसरे चरण में कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गृह संपर्क अभियान का प्रारंभ चतरा जिला के हंटरगंज खंड के जोरी मंडल में कार्यकर्ताओं के द्वारा घरों में दी जाने वाली पुस्तक और पत्रक का सर्वप्रथम संकल्प एवं स्वस्तिवाचन के साथ विधिवत पूजन किया गया,एवं भारत माता की आरती की गई। संघ प्रार्थना करके सभी कार्यकर्ता गृह संपर्क अभियान में उत्साह पूर्वक निकले।जोरी के सैंकड़ों घरों में संपर्क कर “संघ यात्रा” की पुस्तक और पत्रक दिया गया। इस पूरे कार्यक्रम में संघ के प्रांत मुख्य मार्ग प्रमुख नित्यानंद जी खंड कार्यवाह सत्येंद्र यादव जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता कृष्णा सिंह जी,परमानंद सरस जी,शशिभूषण सिंह जी,दिनेश केशरी जी,शुभम् उपाध्याय जी,मुख्यशिक्षक आयुष जी,विनोद चौरसिया जी,अनूप केशरी सहित बाल स्वयंसेवक आदर्श एवं आरुष की उपस्थिति रही।
सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह और आनंद का संचार हुआ साथ ही समाज में भी एक सुखद वातावरण दिखा,यह प्रारंभ अभियान संपूर्ण क्षेत्र में अनवरत २६ नवंबर तक चलने वाला है।
