संघीय हिंदू लोकतंत्र के मुख्य एजेंडे के साथ राष्ट्रीय समता पार्टी नेपाल की घोषणा

INTERNATIONAL

Ashutosh Jha

काठमांडू : संघीय हिंदू लोकतंत्र के मुख्य एजेंडे के साथ राष्ट्रीय समता पार्टी नेपाल की घोषणा की गई है। नेपाल के मधेस प्रदेश के रौतहट जिले स्थित दुर्गा भगवती ग्रामीण नगर पालिका में सोमवार को हजारों लोगों की भागीदारी के बीच पार्टी की घोषणा की गई। अयोध्या में श्रीरामलला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर उक्त ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड नं. 2 वलोहिया स्थित श्री राम जानकी मठ परिसर से हजाराें की बड़ी जनसहभागिता के साथ उत्सव के माहौल में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा के बाद पार्टी की घोषणा का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

राष्ट्रीय समता पार्टी नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रकाश निषाद के मुख्य आतिथ्य व पार्टी के नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र महतो की अध्यक्षता में आयोजित घोषणा सभा में पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल झा, महासचिव डाॅ. अभिषेक तिवारी, केंद्रीय प्रवक्ता एडवोकेट रणबीर कुशवाह, केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग प्रमुख पं. श्रीनंदन भारद्वाज, पार्टी के मधेश प्रांत के अध्यक्ष विवेक शाह कानू, पार्टी के केंद्रीय सदस्यों, रौतहट जिला प्रेस विभाग के प्रमुख उमेश सर्राफ और साधु-संत, महात्माओं की बृहत उपस्थिति में राष्ट्रीय समता पार्टी नेपाल की घोषणा की गई।

Spread the love