संगठनात्मक चुनाव को लेकर कार्यशाला : अनूप जोशी

360° Ek Sandesh Live Politics

Eksandesh Desk

कोडरमा: भारतीय जनता पार्टी जिला कोडरमा के संगठन का चुनाव को लेकर शिव वाटिका झुमरी तिलिया में एक कार्यशाला संपन्न की गई । कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने किया और संचालन दोनों महामंत्री शिवेंद्र नारायण एवं विजय यादव ने किया ।अनूप जोशी ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और संगठन चुनाव के संबंध में विषय प्रवेश किया| कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन चुनाव के पर्यवेक्षक प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम जी एवं संगठन चुनाव के सह पर्यवेक्षक प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू जी ने पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया कार्यशाला में  सुबोध सिंह गुड्डू जी ने चुनाव के बारे में सभी को जानकारी दी की 7 फरवरी तक सभी मंडल में भी कार्यशाला आयोजित कर शक्ति केंद्र में चुनाव पर्यवेक्षक एवं सह पर्यवेक्षक नियुक्त करेंऔर उनको उनके दायित्व के बारे में बताएं कि वह बूथों पर जाकर बूथ अध्यक्ष को बनाने का कार्य करें, कार्यशाला में मुख्य अतिथि विकास प्रीतम जी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन का चुनाव हर 3 वर्ष पर होता है पहले सदस्यता अभियान चलाई जाती है उसके बाद बूथ अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष तक का चुनाव होता है और 50% जिला अध्यक्ष चुनाव होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होता है फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं, यह परम्परा हमारे भारतीय जनता पार्टी के संविधान में है| इसमें पार्टी ने निर्णय लिया है कि 45 वर्ष की उम्र तक मंडल अध्यक्ष बनेंगे और 60 वर्ष की उम्र तक जिला अध्यक्ष बनेंगे,अभी सदस्यता अभियान 5 दिनों के लिए और बढ़ाई गई है तो आप सभी अपने 50 सदस्य पूरे कर सक्रिय सदस्य बने और चुनाव में सहभागी होकर पदाधिकारी बने |मंडल अध्यक्ष से लेकर किसी भी पद के लिए सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है|बैठक में कोडरमा जिला के चुनाव प्रभारी नीतीश चंद्रवंशी ने सभी का वृत्त लिया और धन्यवाद ज्ञापन सह प्रभारी जूही दास गुप्ता ने दिया|

कार्यक्रम में पुर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ,जिला उपाध्यक्ष राजकुमार यादव ,देवनारायण मोदी ,गोपाल कुमार गुतूल,जिला मंत्री शशि भूषण प्रसाद ,सुधीर सिंह ,सूरज प्रताप मेहता ,दिनेश सिंह ,जिला कोषाध्यक्ष सुभाष मोदी,राजेंद्र सिंह,कार्यालय मंत्री हरि पंडित ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीति सेठ,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अरशद खान ,किसान मोर्चा ज़िलाध्यक्ष प्रभाकर लाल रावत,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश सिंह ,पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष वासुदेव यादव ,एस सी मोर्चा जिला अध्यक्ष रामचंद्र राम , महामंत्री महादेव दास ,सविता देवी ,पूर्व मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी ,सोशल मीडिया प्रभारी विनय शांडिल्य,पियूष सहल ,पप्पू मंडल ,झुमरी तिलैया मंडल अध्यक्ष सुधीर सेठ ,कोडरमा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील पंडित ,डोमचांच नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश राम ,डोमचांच ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महेश वर्मा ,नवलशाही मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ,मार्कच्चो मंडल अध्यक्ष सुनील यादव ,जयनगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह , परसाबाद मण्डल अध्यक्ष विजय राणा ,चंदवारा मंडल संयोजक द्वारका राणा ,नरेन्द्र पाल,मण्डल महामंत्री पवन सिंह, मनोज मेहता ,नवीन चौधरी ,संजय शर्मा ,महेश रजक,नन्द किशोर सोनी,दीपनारायण सिंह,सागर ख़ान,अजीत चंद्रवंशी ,अर्जुन यादव,निरंजन कसेरा,रणजीत साव,आदि लोग उपस्थित हुए।