संजीव पांडे को भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर कई भाजपाइयों ने दी बधाइयां

360° Ek Sandesh Live Politics

कुमार कुलदीप
टंडवा (चतरा):भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता के द्वारा टंडवा प्रखंड अंतर्गत भाजपा मंडल अध्यक्ष का कमान संजीव पांडे को सौंपा गया। निवर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद तिवारी ने संजीव पांडे को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दिए। साथ ही संजीव पांडे को भाजपा मंडल बनाए जाने पर टंडवा मंडल अंतर्गत गए कई भाजपायों ने माला पहनकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नेता गणेश गुप्ता बबलू गुप्ता शिव प्रसाद गुप्ता विकास मालाकार राजेंद्र नायक महेंद्र यादव शशि चौरसिया मिथलेश कुमार गुप्ता जगदीश महतो धनंजय समेत कई लोग उपस्थित थे।