संजय सिंह यादव ने प्रदेश राजद अध्‍यक्ष पद के लिए किया नामांकन

Politics

Eksandeshlive Desk

रांची : प्रदेश राजद में 2025-28 के लिए संगठनात्मक चुनाव हो रहे हैं। इसके तहत शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए विधायक संजय सिंह यादव ने तीन सेट में नामांकन दाखिल किया। प्रदेश राजद महासचिव कैलाश यादव ने बताया कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर विधायक संजय सिंह यादव ने अध्यक्ष पद के लिए राज्य निर्वाचन अधिकारी गिरधारी गोप के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया।

इस अवसर पर राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव, महिला अध्यक्ष रश्मि प्रकाश, महासचिव श्रीराम यादव, सुनीता चौधरी, मो इरफान अंसारी, मनोज पांडेय, आबिद अली, प्रणय कुमार बबलू, मदन यादव, चंद्रशेखर भगत, जनार्दन राय, केडी सिंह सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love