Eksandesh Desk
बड़कागांव : सांसद मनीष जायसवाल ने आज बड़कागांव का दौरा किया तथा पंचबहिन मंदिर प्रांगण, बादम, बड़कागांव में आयोजित श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ के छठे दिन पहुंचकर माथा टेक कर ईश्वर से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना किया। वहीं कीर्तन मण्डली के साथ झाल बजाकर कलाकारों का मनोबल बढ़ाया । मौजूद श्रद्धालुओं के साथ जयघोष किया तथा पंचवाहिनी मंदर परिसर की सुरक्षा को लेकर चारदीवारी निर्माण को लेकर पहल करने को कहा। अपने संबोधन में श्री जायसवाल ने कहा कि महायज्ञ के आयोजन से पूरा ब्रह्मांड शुद्ध होता है साथ ही साथ शुद्ध विचार का बयार बहता है। आज प्रत्येक व्यक्ति को सनातनी व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर आगे आना होगा। इस बीच कार्यकर्ताओं द्वारा बड़कागांव मुख्य चौक एंव बादम बस स्टैंड चौक पर सांसद मनीष जायसवाल को माला पहनाकर स्वागत किया गया।
महायज्ञ के माध्यम से इस क्षेत्र में भक्ति की अनुपम बयार बह रही है।यज्ञ मंडप में भक्तजन और श्रद्धालुगण 24 घंटे की निर्बाध परिक्रमा का तप कर रहें हैं, सुबह- शाम आरती, भजन और सायंकाल भगवत कथा का आयोजन हो रहा है।अखंड- कीर्तन में बंगाल से पहुंचे विशेष नृत्य- संगीत जत्था आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मौके पर लोकसभा प्रतिनिधि सत्येन्द्र नारायण सिंह, लोकसभा सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी,बड़कागांव विधानसभा सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू, सह प्रतिनिधि कृष्णा राम,सांसद मण्डल प्रतिनिधि सह मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार, बड़कागांव विधानसभा सांसद मीडिया प्रतिनिधि उमेश दांगी,पूर्व प्रमुख सह पूर्व जिप सदस्य टुकेश्वर प्रसाद, मण्डल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी,पूर्वी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, महेंद्र महतो, ज्ञानेश्वर शर्मा, श्रीकांत निराला,रामपति राम,नरेश साव, भीखन महतो, नरसिंह प्रसाद, अमित गुप्ता, मनीष पांडेय, किशोर कुमार,शिबू मेहता, रवि दांगी, उदय मेहता समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।