सांसद सुदर्शन भगत के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ स्वच्छता अभियान

360° Ek Sandesh Live Health

Eksandeshlive Desk

लोहरदगा: रविवार को भारतीय जनता पार्टी लोहरदगा द्वारा अलग अलग प्रखंडों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा किया गया। भंडरा प्रखंड के भौंरों ग्राम स्थित अमर शहीद पांडेय गणपत राय प्रतिमा स्थल में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजन समय 11:00 बजे भंडरा मंडल अध्यक्ष विवेक सोनी के नेतृत्व में की गई। जिसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद सुदर्शन भगत, जिला अध्यक्ष मनीर उरांव, जिला उपाध्यक्ष नीरज नलिन शामिल हुए। स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान अमर शहीद पांडेय गणपत राय की प्रतीमा स्थल को सफाई की की गई। जिसमें सांसद सुदर्शन भगत सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने योगदान दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कार्यक्रम के दौरान सुदर्शन भगत ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश भर में पूज्य महात्मा गांधी के जयंती से एक दिन पूर्व दस से ग्यारह बजे के बीच सभी सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान के माध्यम से सफाई की जाएगी। जिसमें शहीद स्थल, सरकारी भवन के आसपास जैसे अस्पताल, मुहल्लों की सफाई,विधालय,सामुदायिक स्थल सहित अन्य है। यह इसलिए भी करनी आवश्यक है क्योंकि स्वच्छता में ही निरोगिता छिपी है। स्वच्छता ही स्वस्थ शरीर का आधार है।इसलिए हमें स्वयं आगे आकर इसमें भाग लेने की जरूरत है। और भाजपा संगठन कार्यकर्ता के माध्यम से लगातार जनजागरण का कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है। मनीर उरांव ने कहा कि केंद्र में जब से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी है ।स्वच्छता के क्षेत्र में बहुत बड़े बदलाव हुए हैं। यह धरातल पर दिखाई दे रहा जिसमें सभी लोगों ने सहयोग किया।आज मोदी जी के एक मुहीम ने पूरे देश खुले में शौच की मुक्ति कराई ।इसकी पीड़ा पुरुषों से ज्यादा महिलाएं पता थी ।जिसे मोदीजी ने दूर किया। अब हमारे देश का छोटा बच्चा भी स्व्च्छता को लेकर सजग है। कार्यक्रम में भौरों मुखिया सुमति तिगा, पंचायत समिति वीना देवी, पंकज साहू, दुखहरन साहू, मानदययाल महतो, उमेश साहू, उत्तम गुप्ता ,राजकुमार साहू ,गीता उरांव ,राजकिशोर साहू, रमेश राणा, राजू साहू, रोहित प्रजापति, चंद्रमोहन शर्मा, विष्णु सिंह, लखन लोहरा, शत्रुघ्न साहू, मनोज साहू, उमेश प्रजापति, राजेश साहू, बासुदेव उरांव, सुमित उरांव सहित अन्य शामिल हुए।

Spread the love