सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कोरल प्ले स्कूल के बच्चों ने जीता दिल,विधायक ने की सड़क निर्माण की घोषणा

360° Ek Sandesh Live

News by Mustaffa

मेसरा : बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र के नयाटोली स्थित कोरल प्ले स्कूल का वार्षिकोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा,विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी,जिप सदस्य सह आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय कुमार महतो,मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन मनरखन महतो,विकास ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन राधाचरण सिंह व स्कूल के चेयरमैन राजेंद्र महतो और डायरेक्टर गुड़िया देवी ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुरेश कुमार बैठा ने कहा कि बच्चों की नींव जितनी मजबूत होगी,राष्ट्र उतना ही सशक्त बनेगा। विधायक ने बच्चों के भविष्य को प्राथमिकता देते हुए स्कूल तक पक्की सड़क बनवाने की घोषणा भी की। वहीं पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने स्कूल के अनुशासन और शैक्षणिक माहौल की प्रशंसा की। जिला परिषद सदस्य संजय कुमार महतो ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरल प्ले स्कूल जैसे संस्थान प्रतिभाओं को निखारने का कार्य कर रहे हैं। शिक्षा के साथ-साथ ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों का मानसिक और सामाजिक विकास होता है। स्कूल के चेयरमैन राजेंद्र महतो ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा,हमारा लक्ष्य बच्चों को केवल किताबी ज्ञान देना नहीं,बल्कि उन्हें बेहतर संस्कार और आधुनिक शिक्षा से जोड़ना है। स्कूल की डायरेक्टर गुड़िया देवी ने सफल आयोजन के लिए अभिभावकों और शिक्षकों का आभार जताते हुए कहा,आज के नन्हे बच्चे ही कल के भविष्य हैं। हम उनके सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शानदार मंच संचालन भूषण कुमार ने किया। मौके पर मुखिया अनिल लिंडा,पूर्व मुखिया गंगा करमाली,पूर्व पंसस सरिता देवी,सत्येन्द्र सिंह और संजय महतो सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Spread the love