संत मरियम स्कूल के पांच तीरंदाज नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता का देगें ट्रायल

360° Ek Sandesh Live Sports

Eksandeshlive Desk

पलामू: पलामू तीरंदाजी संघ के द्वारा संत मरियम आवासीय विद्यालय के पांच तीरंदाज खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिसमें अंडर 15 कैटेगरी में अभय कुमार, अंकित कुमार, विशाल कुमार, अंश राज और अंडर 13 में प्रीतम राज का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों से संत मरियम स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव ने मिलकर कहा तीरंदाजी एक ऐसा खेल है जिसमें फोकस, सब्र और एकाग्रता को बहुत महत्व दिया जाता है। आर्चरी का का जन्म 10,000 बीसी में हुआ था और इसे शिकार के लिए इस्तेमाल में लाया जाता था। मॉडर्न समय में आर्चरी को एक खेल बना दिया गया है और इसे अलग-अलग उपकरण के साथ अलग-अलग डिसिप्लिन में खेला जाता है। इस खेल के माध्यम से वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे प्रतियोगिताओं में जाकर भारत देश के लिए पदक भी जीत सकते हैं। पलामू तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सह स्कूल के आर्चरी कोच सुमित बर्मन ने कहा की 23 मार्च को जे.आर.डी टाटा स्पोर्ट्स कंपलेक्स में 2 बजे से ट्रायल होगा जिसमें प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन 14th मिनी नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों ने स्कूल के चेयरमैन, प्राचार्य एवं शिक्षक -शिक्षिकाओं से आशीर्वाद लेकर कोच सुमित वर्मन के साथ जमशेदपुर के लिए रवाना हुए।