संत निरंकारी मिशन के अंतर्गत स्वच्छ जल स्वच्छ मन का शुभारम्भ

Religious States

Eksandeshlive Desk
रांची : संत निरंकारी मिशन द्वारा आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के पावन सान्निध्य में दिनांक 25 फरवरी, दिन रविवार को अमृत परियोजना के अंतर्गत स्वच्छ जल स्वच्छ मन का शुभारम्भ किया जायेगा। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण तथा इसके बचाव हेतु अपनायी जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाना एवं उन्हें क्रियान्वित रूप देना है। इस परियोजना का मुख्य बिन्दू जल निकायों की स्वच्छता एवं स्थानीय जनता के बीच जागरूकता अभियान के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करना है।
संत निरंकारी मिशन के सचिव जोगिन्दर सुखीजा ने इस परियोजना संबंधित विस्तृत जानकारी दी कि यह परियोजना संपूर्ण भारतवर्ष के लगभग 1000 स्थानों के 730 शहरों, 27 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में विशाल रूप से आयोजित की जायेगी जिनमें मुख्यत: आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दमन और दीव, दिल्ली, गुजरात, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल इत्यादि सम्मिलित है।
इस परियोजना में निरंकारी मिशन के करीब 1.5 लाख स्वयंसेवक अपने सहयोग द्वारा जल संरक्षण और ह्यजल निकायों जैसे समुद्र तट, नदियां, झीले, तालाब, कुएं, पोखर, जोहड, विभिन्न झरनों, पानी की टंकियों, नालियों और जल धाराओं इत्यादि को स्वच्छ एवं निर्मल बनायेंगे। मिशन की लगभग सभी शाखाएँ इस अभियान में सम्मिलित होंगी और आवश्यकता पड़ने पर अलग-अलग शाखाएँ भी निर्दिष्ट क्षेत्रों में सामूहिक रूप से इन सभी गतिविधियों में अपना योगदान देंगी।
रांची में स्वच्छ जल स्वच्छ स्वच्छ मन का कार्यक्रम अरगोड़ा तालाब में सफाई संत निरंकारी मिशन के अनुयायियों द्वारा किया जाएगा जिसमें पूर्व उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहेंगे।