संथाल परगना आईजी ने बरहरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय का किया निरीक्षण

Crime Ek Sandesh Live

SUNIL KUMAR

साहिबगंज: संथाल परगना प्रक्षेत्र के आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा सोमवार को साहिबगंज पहुंचे। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। फिर उन्होंने बरहरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातें करते हुए बताया कि रूटीन वर्क के तहत उनका साहिबगंज आना हुआ। बताया कि जिले में विधि व्यवस्था और अपराध नियंत्रण का प्रयास किया जा रहा है। क्राइम कंट्रोल के लिए निर्देश दिए गए है। उन्होंने त्रुटियों को दूर कर नियमानुसार कार्य करने की बात कही। कहा कि पूरे जोन के डीसी और एसपी के साथ बैठक कर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। जिले के लोग भयमुक्त होकर रहे।

Spread the love